अटल 'प्रेम'
अब की बार जो जन्म लू साथी,
तुम मेरी हो जाना,
मेरी सखा बनकर के,
साथी मुझे बनाना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
प्रीत प्रेम सब मिथ्या है,
कोई रीत नई चलाना,
अमृत कुछ प्रेम रस का,
ऐसा मुझे पिलाना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
जीवन भर न चाहूॅं तुझको,
पर अंत समय तू आ जाना,
मुझको जीवन देकर के तू,
उम्र मेरी बढ़ा जाना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
द्वेष, क्रोध सब छोड़ के,
मुझको गले लगा जाना,
मर जाऊं जो अगर कहीं मैं,
कब्र पर मेरी ना आना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
अश्रु धारा को भी तू,
यह बाते समझा देना,
मरकर भी अमर हूॅं मैं,
जीवित उन्हें बता देना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
अब की बार जो जन्म लू साथी,
तुम मेरी हो जाना,
मेरी सखा बनकर के,
साथी मुझे बनाना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
प्रीत प्रेम सब मिथ्या है,
कोई रीत नई चलाना,
अमृत कुछ प्रेम रस का,
ऐसा मुझे पिलाना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
जीवन भर न चाहूॅं तुझको,
पर अंत समय तू आ जाना,
मुझको जीवन देकर के तू,
उम्र मेरी बढ़ा जाना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
द्वेष, क्रोध सब छोड़ के,
मुझको गले लगा जाना,
मर जाऊं जो अगर कहीं मैं,
कब्र पर मेरी ना आना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
अश्रु धारा को भी तू,
यह बाते समझा देना,
मरकर भी अमर हूॅं मैं,
जीवित उन्हें बता देना,
अब की बार जो ----------- बनाना!!
कवि:- राम कुमार उइके

No comments:
Post a Comment